आगरा के जिस होटल से न्यूड गिरी थी युवती, वहां 500 रुपये प्रति घंटे पर मिलते हैं कमरे


आगरा के होटल “द हेवन” से न्यूड गिरी युवती के मामले में खुलासा हुआ कि होटल में 500 रुपए प्रति घंटे पर कमरे किराए पर दिए जाते थे। पुलिस रेड की सूचना पर बॉयफ्रेंड और स्टाफ भाग निकले, होटल संचालक हिरासत में है।

आगरा: आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में मंगलवार को जिस होटल से युवती न्यूड हालत में नीचे गिरी, उसकी हकीकत अब सामने आई है। यह होटलद हेवननाम से आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर चलता था, जहां केवल पांच कमरे और एक पार्टी हॉल है। होटल में 500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस की रेड की सूचना मिलते ही होटल में अफरातफरी मच गई। युवती का बॉयफ्रेंड और स्टाफ भाग खड़े हुए। इसी दौरान युवती भी बिना कपड़ों के कमरे से भागी और रेलिंग पार करते समय फिसलकर डक्ट में गिर गई।

घटनास्थल की हालत अस्तव्यस्त

घटना के बाद जब पत्रकार मौके पर पहुंचे, तो होटल के कई कमरे खुले मिले और उनमें भारी अव्यवस्था थी। डक्ट से सटे कमरे में बिस्तर अस्तव्यस्त था और चादरें बिखरी हुई थीं, जिससे संकेत मिला कि युवती और उसका बॉयफ्रेंड वहीं ठहरे थे। बगल का 104 नंबर कमराहैप्पी बर्थडेडेकोरेशन से सजा हुआ थादीवारों पर गुब्बारे लगे थे और बिस्तर बिखरा हुआ था। तीसरा कमरा भी खुला मिला, जिससे स्पष्ट था कि सभी कमरों में गतिविधियां चल रही थीं।

गलत गतिविधियों के आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। उनका कहना है कि यहां बिना किसी आईडी के घंटे के हिसाब से कमरे दिए जाते थे और दिन में युवकयुवतियों का लगातार आनाजाना रहता था। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सब कुछ वैध था, तो पुलिस रेड की खबर सुनकर स्टाफ और मेहमान क्यों भागे?

होटल संचालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने होटल संचालक संतोष राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य स्टाफ और वहां मौजूद लोगों की भी पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि होटल से बरामद सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की जांच जारी है ताकि असली गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button