50 हजार का आंकड़ा पार करने के बाद आज लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (Share Market) लाल निशान पर खुला। एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजार भी नरम रहे।

सेंसेक्स- निफ्टी में गिरावट

SENSEX Update: सेंसेक्स की 200 अंक से अधिक गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी  9,200 अंक के नीचे, निवेशक हुए परेशान - Sensex nifty share market today bse  sensex update news - Latest
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 152.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,472.07 अंक पर रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (NSE Nifty) भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर रहा।

इन शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट में रहीं।

इन शेयरों में आई बढ़त

इनके विपरीत बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त में रहे।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने रचा इतिहास

गुरुवार को सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 49,624.76 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जीवन में पहली बार 50 हजार अंक के स्तर को पार किया था। हालांकि बाद में मुनाफावसूली होने से सेंसेक्स लुढ़क गया था।

एशियाई शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के एक दिन बाद शुक्रवार को दोपहर के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में 1,614.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.37 प्रतिशत फिसलकर 55.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Related Articles

Back to top button