3 दिन के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1508.54 अंक तो निफ्टी 440.55 अंकों की बढ़त के साथ कर रहे हैं कारोबार

आज भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ खुले। सेंसेक्स 1224 तो निफ्टी 362 अंको की बढ़त के साथ खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स ने 1500 अंक पार कर लिए। इससे पहले शुक्रवार को 3 अप्रैल को शेयर बाजार में काफी गिरावट आई थी। सेंसेक्स 591.07 नीचे तो निफ्टी 170.00 अंक गिरकर बंद हुआ था।

वहीं सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के साथ दुनिया भर के शेयर बाजार बढ़ोत्तरी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 7.73 अंक बढ़कर 1,627.46 अंक ऊपर 22,680.00 पर बंद हुआ। तो वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 7.33 फीसदी के उछाल के साथ 540.15 अंक ऊपर 7,913.24 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 7.03 फीसदी उछाल के साथ 175.03 अंक ऊपर 2,663.68 पर बंद हुआ। वहीं,चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 1.67 फीसदी बढ़त के साथ 46.19 पॉइंट ऊपर 2,810.18 पर बंद हुआ था।

बता दें कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।इस पर मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने कहा है कि जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में 2020 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में गिरावट आ सकती है। बता दें भारत भी जी-20 का हिस्सा है। दुनिया की दो-तिहाई से ज्यादा की आबादी जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में रहती है। ये तो पहले ही मानकर चला जा रहा था कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगेगा। कोरोना की वजह से अमेरिका और फ्रांस में बेरोजगारी बढ़ने लगी है जबकि चीन में सब कुछ ठीक होने लगा है।

Related Articles

Back to top button