महाराष्ट्र समेत 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र समेत 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले बढ़े हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 4332 की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यह संख्या 1,31,812 हो गई है। इस अवधि में जिन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं उनमें कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली भी शामिल है।
इस अवधि में केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 2420 घटकर 27357 रह गये हैं। इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 8861 और 8861 रही। इस वायरस से सबसे अधिक स्वस्थ हाेने वाले लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख नौ हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 20,191 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,27,543 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,170 से बढ़ने से 2,23,432 हो गये हैं। इसी अवधि में 131 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,856 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार…….3……….4966……..62
आंध्र प्रदेश ………..1443……883380….7185
अरुणाचल प्रदेश…….1………..16783……56
असम…………….1612……..215106….1099
बिहार …………….328……..261171….1552
चंडीगढ़…………..1166……21720……..358
छत्तीसगढ़………..4098……309979…..3897
दादर और नागर हवेली
तथा दमन और दीव.. 31……..3407………..2
दिल्ली ………….2321……. 630799….10944
गोवा……………..775………54424…….807
गुजरात………….4717…….269955….4425
हरियाणा………..3212……..269268….3077
हिमाचल प्रदेश… 757……….57983……1010
जम्मू कश्मीर…..937……….124823…..1974
झारखंड………..556………..119046…..1093
कर्नाटक……….8879……..939928….12397
केरल………….27357…….1060560…4407
लद्दाख…………34…………..9688………130
लक्षद्वीप………..189…………416………..1
मध्य प्रदेश…….5024……260477…….3890
महाराष्ट्र………131812….2144743….. 52909
मणिपुर…………24………..28916………373
मेघालय ……….29……….13820……….148
मिज़ोरम………..12………..4417…………10
नागालैंड……….14………..12120………..91
ओडिशा………. 610………335730…….1918
पुड्डुचेरी………..186……….39186……….672
पंजाब…………11942……181532…….6099
राजस्थान …….2572……317858…….2790
सिक्किम ………41……….6008……….135
तमिलनाडु ……5149…..842862…….12551
तेलंगाना……….2015….. 297851……..1656
त्रिपुरा………….20………33029………..391
उत्तराखंड……581……… 95581……….1704
उत्तर प्रदेश …1838……..594855……..8748
पं बंगाल…….3147……..565156…….10295
कुल ………223432…11027543….158856

Related Articles

Back to top button