छत्तीसगढ़, त्रिपुरा के अलावा सभी राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामले बढ़े

नयी दिल्ली,  छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों में कमी आयी जबकि अन्य राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों में 1196 की कमी आने के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 1,21,555 रह गयी जबकि त्रिपुरा में 37 मामलों की कमी आने के साथ इनकी कुल संख्या 563 रह गयी। दूसरी तरफ केरल में सक्रिय मामलों में सर्वाधिक 20,597 की बढ़ोतरी हुई, कर्नाटक में 20048, उत्तर प्रदेश में 17545, राजस्थान में 10791 और महाराष्ट्र में 4147 सक्रिय मामले बढ़े।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,32,730 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गया। सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 24,28,616 हो गयी है और इसकी दर 14.93 हो गयी। दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,93,279 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2263 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,86,920 हो गया है।

देश में रिकवरी दर घटकर 83.92 फीसदी हो गयी है, जबकि मृत्यु दर कम होकर 1.16 फीसदी रह गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत

अंडमान-निकोबार—–153——5309—— 65

आंध्र प्रदेश ——-66944—922977——7541

अरुणाचल प्रदेश—- 380—–16860——–56

असम———– 11918—- 217991—–1160

बिहार———- 69869—-293945—–1956

चंडीगढ़———-4273—– 31704—– 427

छत्तीसगढ़——-121555—- 477339—- 6674

दादरा-नगर हवेली

दमन-दीव———1668——4238——– 04

दिल्ली———- 91618—–851537—–13193

गोवा———— 10228——61032——964

गुजरात——— 92084—–355875—— 5877

हरियाणा——– 58597—– 328809—– 3583

हिमाचल प्रदेश —11859——-69763——1254

जम्मू-कश्मीर—–16094—–136221—– 2092

झारखंड ———40942——142294—- 1715

कर्नाटक———196255—- 1037857—- 13885

केरल ———–156554—–1160472—–5028

लद्दाख————2041——–10761——-135

लक्षद्वीप———- 803———-867———01

मध्य प्रदेश ——-84957—–369375——-4863

महाराष्ट्र——–701614—-3330747——-62479

मणिपुर———- 513——- 29153——— 381

मेघालय———- 1133——-14198———157

मिजोरम——— 608——– 4600———- 12

नागालैंड——– 384——– 12322———–94

ओडिशा ——–32963—– 353551——– 1965

पुड्डुचेरी ———-5923—— 43931———726

पंजाब———– 40584—- 270946——- 8189

राजस्थान ——–107157—–357329——–3339

सिक्किम——— 640———-6193———137

तमिलनाडु——- 89428—— 934966——–13317

तेलंगाना——– 52726——-324840——– 1928

त्रिपुरा———— 563——– 33345———394

उत्तराखंड——- 26980——-109058———1972

उत्तर प्रदेश——-259810—–706414———10541

पश्चिम बंगाल —-68798——-621340——– 10766

कुल———–2428616—-13648159——-186920

Related Articles

Back to top button