आप उत्तराखंड में 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव: पैन्यूली

ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक पंकज पैन्यूली ने कहा है कि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में आप 70 में से 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में अगली सरकार आप की होगी। राज्य की जनता ने कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है।
पैन्यूली ने यह दावा रविवार को हरिद्वार मार्ग पर आप दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप ने लोगों का भरोसा जीतकर सत्ता पाई है। दिल्ली में उत्तराखंड के लगभग 30 लाख प्रवासी रहते हैं। वह चाहते हैं उनके राज्य में अगली सरकार आप की बने। पार्टी के 16 प्रकोष्ठ जल्द गठित होंगे। इस मौके पर प्रताप तलवार,अमित बिश्नोई,नवीन मोहन, विजय पवार, दिनेश उनियाल,जगदीश कोहली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button