आंध्रप्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, इस वजह से पुलिस अधिकारी पर 24 लोगों ने किया हमला

काकीनाडा, आंध्रप्रदेश के अमलीपुरम में पुलिस ने पोंगल त्योहार के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में ड्यूटी पर दो पुलिस उप निरीक्षकों के साथ मारपीट करने के मामले में रविवार को 24 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पहली घटना 15 जनवरी की रात अयनावी मंडल के नेदुनुरू गांव में प्रभाला जुलूस के दौरान दो समूहों को तितर -बितर करने की कोशिश में भीड़ ने पुलिस उप निरीक्षक जानी बाशा पर हमला कर दिया था जिसमें वह घायल हो गए थे।


उन्होंने कहा कि हमले में शामिल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह की एक अन्य घटना में अमलापुरम शहर मे ड्यूटी गश्त पर तैनात पुलिस उप निरीक्षक पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया था।

ये भी पढ़े –18 जनवरी सुबह की सभी बड़ी खबरे , देखिए यहां


पुलिस ने यहां पूछताछ के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी 24 आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्होंने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उप-मंडल पुलिस अधिकारी वाई.

माधवारेड्डी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी रूप में अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Related Articles

Back to top button