यूपी के संभल में जापान से लौटी महिला, कोरोना के डर से सिस्टम के होश फाख्ता!

कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे देश में असंतोष फैला है। वहीं यूपी के संभल जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 1 सप्ताह पूर्व जापान से दो बच्चों साथ लौटी महिला के बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी तक नहीं है। महिला ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिलहाल महिला को सिर दर्द और सर्दी की समस्या सामने आई है।

कोरोना वायरस जैसी भयंकर आपदा के चलते पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश से आने वाले प्रत्येक नागरिक की निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य महकमे में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। ताकि संक्रमित रोगों से पीड़ित लोगों की अलग से देखभाल की जा सके, लेकिन सरकार के तमाम प्रयासों को संभल जिले का स्वास्थ्य महकमा हवा में उड़ा रहा है। यहां 1 सप्ताह पूर्व अपने बच्चों के साथ जापान से लौटी महिला के बारे में स्वास्थ्य विभाग को बिल्कुल भी जानकारी नहीं है। हैरानी की बात है बहजोई विकासखंड के ग्राम फरीदपुर की रहने वाली महिला के घर के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। फिर भी स्वास्थ्य महकमे को महिला के बच्चों सहित जापान से आने की तनिक भी जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब कोई नहीं पहुंचा तो महिला ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग को गांव वापस लौटने की जानकारी दी। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमिता सिंह ने मौके पर टीम को भेजा और महिला और उसके बच्चों को निगरानी में रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ अमिता सिंह ने बताया कि असमोली विधानसभा क्षेत्र कि सपा विधायक पिंकी यादव के माध्यम से महिला के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को महिला का परीक्षण करने के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि महिला को सर दर्द और सर्दी की शिकायत सामने आई है। फिलहाल उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

जापान से लौटी महिला की हालत में सुधार नहीं है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस से आशंकित माना है। महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। एहतियातन निगरानी महिला के बच्चों पर भी की जा रही है। गले व नाक से परीक्षण के लिए नमूने लिए गए हैं। जिनका परीक्षण अलीगढ़ स्थित लेब पर कराया जाएगा। जिससे स्पष्ट हो जाए कि महिला संक्रमित तो नहीं है। तो वही पता चला है कि महिला असमोली विधायक पिंकी यादव की भाभी हैं पिंकी यादव समाजवादी पार्टी मैं हैं।

सवास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम ने पहुंचकर परीक्षण किया। उस समय तो टीम को कोई लक्षण नहीं मिलने की बात कही, लेकिन अब तक महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद जिला अस्पताल लाया गया है और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है।

Related Articles

Back to top button