धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित अरविंद के पिता ने उठाए सवाल

 

जनपद मुजफ्फरनगर में थाना छपार क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला में पिछले कई दिनों से चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं जिसमें कथित रूप से पीड़ित अरविंद के पिता ने ही इस मामले को लेकर सवाल खड़े किए हैं जिसमें अरविंद के पिता नाथीराम ने पुलिस के सामने पूरी हकीकत बयां की है जिसमें अरविंद के पिता नाथीराम ने बताया कि इस मामले में पूरा परिवार अरविंद से नाराज है कुछ नाराजगी परिवार को लेकर तो कुछ नाराजगी इस प्रकरण को लेकर है वही उन्होंने इस मामले में अरविंद के कथित रूप से कुछ सलाहकारों पर भी सवाल दागे हैं नाथीराम ने इशारों ही इशारों में अरविंद के खास दोस्त सदाकत पर भी कई सवाल खड़े किए हैं और इशारों ही इशारों में पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड सदाकत को करार दिया है दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में थाना छपार क्षेत्र के गांव बढी वाला निवासी अरविंद पुत्र नाथूराम ने छपार थाने में तहरीर देते हुए थाना छपार क्षेत्र के ही गांव खोजा नगला निवासी खालिद उर्फ भूरा पुत्र शराफत नदीम पुत्र चौना को नामजद कराते हुए अन्य कई लोगों पर उसे प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा था जिसमें अरविंद का आरोप था कि वह गांव खुड्डा में देसी जड़ी बूटियों से इलाज करता है उसके पास उक्त दोनों लोगों का आना-जाना था जिसमें उन दोनों ने उसे ₹1000000 का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया आरोप यह भी था कि इस मामले में उसे डराया भी गया इन्हीं आरोपों के चलते पुलिस ने पीड़ित अरविंद की तहरीर पर आरोपी दोनों युवकों को नामजद करते हुए वाकई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना वहीं पुलिस ने इस मामले में मौखिक रूप से बताया था कि पुलिस दो दिन में पूरे मामले का खुलासा करेगी मगर उससे पहले ही पूरा मामला मीडिया की सुर्खियों में आ गया जिसमें पुलिस तो पूरे मामले की तहकीकात कर ही रही है वही आज इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब छानबीन के दौरान पीड़ित अरविंद के पिता नाथीराम ने पूरे मामले में सवाल खड़े किए हैं इस मामले को लेकर अरविंद के परिवार वालों की भी अलग-अलग राय सुनने को मिली अरविंद के पिता नाथूराम की मां ने तो वह इस पूरे मामले से सहमत नही है उसने अरविंद के दोस्त सदाकत पर पूरे मामले की सुईं घुमाई है उसका कहना है कि यह अरविंद के सलाहकारों का भी षड्यंत्र हो सकता है हालांकि अरविंद के आरोपों का पुलिस बारीकी से जांच कर रही है अब देखना होगा कि मुजफ्फरनगर में यह धर्म परिवर्तन का अनोखा मामला सामने आया है जिसमें महिला के बजाय किसी पुरुष का धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगा है पीड़ित अरविंद की पत्नी का खुद कहना है कि वह लगभग 1 वर्ष से अरविंद द्वारा नमाज पढ़ने को लेकर नाराज थी इसी वजह से अरविंद की घर में एंट्री भी नहीं थी अरविंद ने अपनी एफ आई आर के अनुसार खालिद व नदीम पर 12 जुलाई को मुजफ्फरनगर ले जाकर धर्म परिवर्तन को लेकर एक शपथ पत्र बनवाकर जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे जाने का आरोप लगाया था सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह मामला 1 साल से चल रहा था और परिवार को इसकी जानकारी थी तो शिकायत उसी समय क्यों नहीं की गई जानकारी के अनुसार अरविंद लगभग 15 साल हत्या लूट के मामले में हरियाणा के करनाल जेल में रह चुका है जिस वजह से लगभग 15 साल उसका लिंक परिवार से कटा रहा फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा
कुछ भी हो धर्म परिवर्तन के इस मामले में हिंदू जागरण मंच सहीत कई हिंदूवादी संगठन इस पूरे मामले पर नजर गड़ाए बैठे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं वही पीड़ित अरविंद का भी कहना है कि पिछले काफी समय से वह इस्लाम धर्म कबूल करने के बाद और मीट खाने की वजह से वह आत्मग्लानि महसूस कर रहा है इस समय उसे पता नहीं क्या हुआ था जिस वजह से उसे अपना परिवार भी अच्छा नहीं लगता था वही आरोप है कि उसे जन्नत में जाने के बाद सुंदर सुंदर हूरो द्वारा स्वागत करने की भी बात कही गई थी

Related Articles

Back to top button