कोडरमा में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत

कोडरमा,  झारखंड में कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत हो गयी।


पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार दो लोग जा रहे थे तभी महेशपुर चौक के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दोनों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़े – गोरखपुर में ट्रेन दुर्घटना, एक वृद्ध की हुयी मौत

मृतक की पहचान दुरोडीह निवासी 45 वर्षीय बिनोद यादव और उनकी पत्नी 35 वर्षिय किरण देवी के रूप में की गयी है। मृतक बिनोद यादव का ससुराल गिरीडीह के डुमरी में था। बिनोद यादव अपने ससुराल जा रहे थे।


सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button