आजम खां के मुकदमे में भी हारेगी भाजपा सरकार, पोल खुलनी हो गई शुरू : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुलनी शुरू हो चुकी है। सरकार को आजम खां के मामले में भी हार मिलेगी और उन्हें इंसाफ मिलेगा।
बता दें कि रामपुर के सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और उन पर 11 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके है।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, ’जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है, उससे उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के खिलाफ झूठे मुकदमे में भी राज्य सरकार को हार मिलेगी और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।’



