उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने बजा दिया चुनावी बिगुल

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बरेली की ‘फरीदपुर विधानसभा’ में विशाल ‘सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली’ को संबोधित किया।

पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय सिंह जाटव के समर्थन में आयोजित इस सभा में संजय सिंह ने हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया कि अब उत्तर प्रदेश के हर कोने तक ‘काम की राजनीति’ और जनता के अधिकारों की आवाज़ पहुँचकर रहेगी।




