लालू परिवार पर केस आगे चलेगा, दामाद को राहत

कोर्ट ने जिन आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय किए हैं, उनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, LARA Projects LLP, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, Sujata Hotels, विनय कोचर और विजय कोचर शामिल हैं।
वहीं कोर्ट ने राहुल यादव, गौरव गुप्ता, नाथ मल कंकड़निया, विजय त्रिपाठी, डीएन तुलस्यानी, राजीव रेलन और Abhishek Finance को डिस्चार्ज कर दिया है।
यानी इस मामले में जहां लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा आगे बढ़ेगा, वहीं लालू यादव के दामाद राहुल यादव को इस मामले में फिलहाल राहत मिल गई है।
कौन हैं राहुल यादव?
राहुल यादव, लालू प्रसाद यादव की बेटी रागिनी यादव के पति हैं। उनका नाम ED की ओर से दाखिल चार्जशीट में आरोपी के तौर पर शामिल था। फरवरी 2026 में जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में आरोप तय करने पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रखा था, तब ED की चार्जशीट में राहुल यादव समेत कुल 16 आरोपी नामजद थे।
अब कोर्ट के ताजा आदेश में राहुल यादव को डिस्चार्ज किए जाने से उनके लिए यह महत्वपूर्ण कानूनी राहत है।
क्या है LARA Projects मामला?
यह मनी लॉन्ड्रिंग मामला उस कथित IRCTC होटल टेंडर मामले से जुड़ा है, जिसकी जांच CBI ने शुरू की थी। आरोप है कि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे के रांची और पुरी स्थित होटलों को IRCTC को सौंपे जाने के बाद उनके संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं हुईं।
जांच एजेंसियों का आरोप है कि इन होटल टेंडरों से जुड़े कथित लेन-देन के बदले पटना में जमीन से संबंधित लाभ पहुंचाया गया। इसी कथित लेन-देन और उससे जुड़े धन के प्रवाह को बाद में ED की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा बनाया गया।
ED ने इस मामले में PMLA के तहत कार्रवाई की और बाद में LARA Projects समेत कई कंपनियों और व्यक्तियों को आरोपी बनाया।
पहले CBI केस में भी तय हो चुके हैं आरोप
यह मामला CBI द्वारा दर्ज मूल IRCTC होटल टेंडर केस से अलग लेकिन उससे जुड़ा हुआ है। 13 अक्टूबर 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI के भ्रष्टाचार मामले में भी लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।
ED का PMLA केस इसी मूल मामले में सामने आए कथित अपराध से अर्जित धन और उसके कथित इस्तेमाल/लेन-देन की जांच से जुड़ा है।
16 आरोपी थे नामजद, 7 को मिली राहत
ED की चार्जशीट में कुल 16 आरोपी नामजद थे। इनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, LARA Projects LLP, सरला गुप्ता, प्रेम चंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, नाथ मल कंकड़निया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यानी, Sujata Hotels, विनय कोचर, विजय कोचर, राजीव कुमार रेलन और Abhishek Finance Pvt. Ltd. शामिल थे।
अब कोर्ट ने 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय किए हैं, जबकि 7 आरोपियों को डिस्चार्ज कर दिया है।
सबसे बड़ा अपडेट
लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल आगे बढ़ेगा, लेकिन लालू यादव के दामाद राहुल यादव को कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया है।
हालांकि, आरोप तय होना दोlalulaluष सिद्ध होना नहीं है। आरोपों पर अंतिम फैसला ट्रायल के दौरान साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर होगा।



