कमलनाथ ने फिर उठाया सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की ?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंडियन आर्मी द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करें। कमलनाथ ने कहा की “यह कहते हैं कि मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की, कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की?”

मध्य प्रदेश CM कमलनाथ ने कहा कि “आजकल मोदी जी क्या-क्या बात करते हैं, हमारे देश के युवाओं के बारे में बात नही करेंगे, रोज़गार, किसान के साथ न्याय हो इसके बारे में बात नहीं करेंगे। वो कहते थे कि 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोज़गार मिलेगा। मोदी जी 2 करोड़ छोड़िए, 2 लाख का नाम बात दीजिए।”

उन्होंने कहा कि “मोदी जी पाकिस्तान की बात हमसे करेंगे ? आपको याद है इंदिरा गांधी की सरकार थी जब 90,000 पाकिस्तानी जावनों ने आत्मसम्पर्ण किया था | ये उसकी बात नहीं करेंगे और कहते हैं कि मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की। कौन-सी सर्जिकल स्ट्राइक की ?

 

 

 

Related Articles

Back to top button