जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल मर्डर केस, गार्ड ने मासूम से दरिंदगी के बाद की हत्या
मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गार्ड गिरफ्तार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हॉस्टल संचालक भी गिरफ्त में, जांच जारी

Bihar news: जहानाबाद के कड़ौना थाना क्षेत्र स्थित मुठेर-लोदीपुर गांव के गुरुकुल हॉस्टल में मासूम छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जांच में सामने आया है कि हॉस्टल के कैंटीन में काम करने वाले गार्ड मुकेश उर्फ सुदामा ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
कैसे हुआ खुलासा
एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार ब्लेड भी बरामद कर लिया है।
Bihar news: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मासूम के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। इस खुलासे ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
Bihar news: वारदात कैसे हुई
जांच में सामने आया कि घटना वाली रात हॉस्टल के बच्चे टीवी देख रहे थे। टीवी बंद होने के बाद आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की। जब बच्चा शोर मचाने लगा तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सीढ़ियों पर फेंक दिया।
आरोपी की पृष्ठभूमि
पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में था। उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी और हॉस्टल के बच्चे उसे चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। साथ ही, हॉस्टल संचालक से उसका विवाद भी हुआ था और उसने संस्थान को बदनाम करने की धमकी दी थी।
संचालक भी गिरफ्तार, जांच जारी
Bihar news: इस मामले में पुलिस ने हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि उसने सुरक्षा में लापरवाही बरती और घटना के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, जबकि घटना के बाद इलाके में आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए बड़ा प्लान: अब सस्ते भोजन के साथ आराम की भी सुविधा



