हरियाणा में LPG संकट: जनता परेशान, AAP ने केंद्र और राज्य सरकार पर खोला मोर्चा

हरियाणा में गैस की भारी किल्लत, आम जनता परेशान कालाबाजारी और फर्जीवाड़े से बढ़ा संकट AAP ने केंद्र और राज्य सरकार पर लगाया तीखा आरोप

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पूरे प्रदेश में रसोई गैस का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लंबी कतारों और खाली हाथ लौटने वाले लोग

अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों और कस्बों में गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। पानीपत, करनाल, हिसार और आसपास के जिलों में हालात इतने खराब हैं कि कई जगहों पर 7 से 9 घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के शटर बंद कर दिए जाते हैं और लोग परेशान होकर वापस लौट जाते हैं।

कालाबाजारी और फर्जीवाड़ा बढ़ा

उन्होंने कहा कि अम्बाला में कमर्शियल सिलिंडर 1450 की जगह 2800 रूपए में मिल रहा है और पानीपत में 2500 रूपए में। घरेलू सिलिंडर 990 की बजाए 1500 से 1800 रूपए तक बिक रहे हैं। कई जगहों पर बिना गैस बुकिंग के भी डिलीवरी के मैसेज आ रहे हैं, जिसका मतलब है कि एलपीजी गैस के नाम पर फर्जीवाड़ा हो रहा है।

व्यवसाय और घरों पर असर

अनुराग ढांडा ने बताया कि छोटे व्यवसाय और होटल, ढाबा, चाय स्टॉल प्रभावित हुए हैं। कई लोग मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे या दूसरे विकल्पों का सहारा लेने लगे हैं। महिलाएं और बुजुर्ग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, और मजदूर वर्ग रोज़गार छोड़कर लाइन में खड़ा है।

सरकार की नाकामी पर आरोप

ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति करती है, जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ईमानदार नीयत और बेहतर व्यवस्था से जनता को राहत दी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तुरंत गैस सप्लाई बढ़ाने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने और सभी जिलों में एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की मांग की।

आम आदमी पार्टी की भूमिका

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता के साथ खड़ी है और जब तक लोगों को राहत नहीं मिलती, तब तक पार्टी इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button