गोरखपुर : गोरखनाथ क्षेत्र में एक युवती के साथ दो सिपाहियों ने किया रेप! पीड़िता अस्पताल में हुई भर्ती

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गोरखनाथ क्षेत्र में में रहने वाली एक युवती के साथ दो सिपाहियों ने रेप कर दिया है। जिसके बाद गोरखनाथ क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस सब के बाद युवती जिला अस्पताल पहुंची जहां पर युवती ने दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि मौके पर सीओ कोतवाली जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर पीड़िता का इलाज चल रहा है। पीड़िता ने इस दौरान बताया कि मुझे बाइक पर जबरन बिठा कर रेलवे स्टेशन ले गए और बारी-बारी से रेप किया। यह दिल दहला देने वाली घटना गोरखनाथ क्षेत्र में हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस केस की पड़ताल करने में जुट गई है ।

 

 

Related Articles

Back to top button