BSNL डायरेक्टर के ‘VIP प्रोटोकॉल’ पर बवाल, दौरा रद्द

बीएसएनएल डायरेक्टर के वीआईपी प्रोटोकॉल पर बड़ा विवाद स्नान किट में अंडरगार्मेंट की मांग से मचा हंगामा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रयागराज दौरा रद्द

नई दिल्ली/प्रयागराज: सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के डायरेक्टर विवेक बंसल के प्रयागराज दौरे को लेकर जारी हुए ‘VIP प्रोटोकॉल’ ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वायरल हुए आधिकारिक आदेश में उनके स्वागत और ठहरने के लिए ऐसी तैयारियों का जिक्र था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मामला बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दौरा रद्द कर दिया गया।

 

50 अधिकारियों को सौंपे गए थे 20 काम

25 और 26 फरवरी को प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के लिए करीब 50 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। आदेश में संगम स्नान, नाव की सवारी और धार्मिक स्थलों के दर्शन की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश थे।

 

‘स्नान किट’ की सूची ने बढ़ाया विवाद

सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘स्नान किट’ को लेकर हुई, जिसमें तौलिया, अंडरगार्मेंट, चप्पल, कंघी, शीशा और बालों का तेल रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा घाट पर चादर, होटल में ड्राई फ्रूट्स, फलों की टोकरी, शेविंग किट और अन्य निजी उपयोग की वस्तुओं की व्यवस्था का भी उल्लेख था। आदेश के सार्वजनिक होते ही इसे लेकर सवाल उठने लगे।

 

मंत्री का सख्त रुख, दौरा रद्द

मामला सामने आने के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इसे बताया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विवेक बंसल का प्रयागराज दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।सरकार ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। VIP कल्चर को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button