Epstein Files में दलाई लामा का नाम, लेकिन उन्होंने किया खारिज
अमेरिकी दस्तावेजों में दलाई लामा का 169 बार उल्लेख धर्मशाला और सोशल मीडिया में बवाल, दलाई लामा ने किया सफाई अफवाहें झूठी, गुरुजी ने कभी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की

Epstein files: अमेरिका समेत दुनिया भर में तहलका मचा रही एपस्टीन फाइल्स में अब तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का भी नाम सामने आया है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में दलाई लामा का नाम 169 बार उल्लेख किया गया है। इस खुलासे के बाद धर्मशाला में हलचल बढ़ गई और सोशल मीडिया पर भी उनके नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई।
दलाई लामा का बयान
दलाई लामा ने प्रेस नोट जारी करके कहा, “हाल के कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट ‘एपस्टीन फाइल्स’ को लेकर हिज होलिनेस दलाई लामा को जेफरी एपस्टीन से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम स्पष्ट रूप से पुष्टि करते हैं कि हिज होलिनेस ने कभी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की और न ही किसी को उनकी ओर से उनसे मिलने की अनुमति दी।”
169 बार हुआ नाम का जिक्र
दस्तावेजों में दलाई लामा का नाम बार-बार आया है, कुछ ईमेल्स में 2012 के किसी इवेंट का जिक्र भी है। हालांकि, दलाई लामा के कार्यालय ने तुरंत प्रेस स्टेटमेंट जारी कर सभी आरोपों को झूठा और भ्रामक बताया।
अफवाहें और वास्तविकता
विशेषज्ञों का कहना है कि फाइल्स में ज्यादातर नाम सिर्फ उल्लेख के लिए हैं। इनमें कोई फोटो, फाइनेंशियल लेन-देन या डायरेक्ट मीटिंग का सबूत नहीं है। दलाई लामा, जो करुणा और शांति के प्रतीक हैं, ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देते। उनके शिष्य कहते हैं कि गुरुजी की जिंदगी सत्य और अहिंसा पर आधारित है और झूठ की छाया उनके पास टिक नहीं सकती।



