विवादों के बीच आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गाँधी, प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ दिया ये बड़ा बयान !

आज़मगढ़ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने CAA और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका वाड्रा ने कहा कि तमाम बच्चों को जेल में डाला गया और भयानक धाराएं लगाई गई है,और उनको छोड़ा नहीं जा रहा है | इनके एक मौलाना साहब है जिन्हें जेल में डाला गया जबकि वो हमेशा अहिंसा की बात करते हैं। मुझे तो ये लगता है कि पुलिस ने इनके साथ बहुत बेइंसाफी की है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ में कांग्रेस ने लगाए थे पोस्टर, अब सपाइयों ने प्रियंका गांधी को किया उल्टा !

 

बता दें की आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में मुस्लिम महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसकी अखिलेश यादव ने कड़ी निंदा भी की थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर आजमगढ़ में लगाए थे। कांग्रेस ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की छवि को खराब करने के लिए ये पोस्टर लगाए थे।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ में कांग्रेस ने लगाए थे पोस्टर, अब सपाइयों ने प्रियंका गांधी को किया उल्टा !

 

बता दें कि अखिलेश यादव ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं! पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ में कांग्रेस ने लगाए थे पोस्टर, अब सपाइयों ने प्रियंका गांधी को किया उल्टा !

 

वहीँ कांग्रेस ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव के लापता होने की पोस्टर लगाए गए थे। यह पोस्टर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग कि ओर से जारी किया गया था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ में अखिलेश यादव की छवि खराब करना चाह रही थी जिसकी वजह से आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ यह पोस्टर लगवाए गए |

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की ! आजमगढ़ में लगाए ‘अखिलेश यादव लापता हैं’ के पोस्टर

इसके बाद सपाइयों ने भी प्रियंका गाँधी के खिलाफ पोस्टर लगा कर उनसे माफ़ी मांगने के लिए कहा था | सपा युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष की ओर से एक पोस्टर जारी किया गया था जो कि जनपद के हर चौक चौराहे पर चस्पा भी कर दिए गए थे। जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का फोटो उल्टा लगाया गया और सपा अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए प्रियंका गांधी द्वारा माफी मांगने और अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर का खंडन करने की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की ! आजमगढ़ में लगाए ‘अखिलेश यादव लापता हैं’ के पोस्टर

 

Related Articles

Back to top button