आप की जीत पर चिदंबरम ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा बेवकूफ बनाने तथा फेंकने वालों की हार हुई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी दिल्ली में फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल फिर एक बार दिल्ली में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे। वही इस चुनाव में फिर एक बार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस शून्य पर थी और इस चुनाव में भी कांग्रेस शुन्य पर ही रही। हालांकि बीजेपी ने पिछली बार 3 सीटें जीती थी और इस बार लगभग 8 सीटें बीजेपी ने जीत ली है। ऐसे में कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी पर हमला भी बोला है। पी चिदंबरम ने ट्वीट किया आपकी जीत हुई बेवकूफ बनाने तथा फेंकने वालों की हार हुई। दिल्ली के लोग जो भारत के सभी हिस्से से है। उन्होंने भाजपा के ध्रुवीकरण विभाजनकारी और खतरनाक एजेंडे को हराया है।

बता दे कि पी चिदंबरम ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है ‘मैं दिल्ली के लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने 2021 और 2022 में अन्य राज्यों जहां चुनाव होंगे, उनके लिए मिसाल पेश की है |’ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की और भाजपा एवं आम आदमी पार्टी पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया | साथ ही उन्‍होंने कहा कि वह दिल्ली में संगठन का नए सिरे से निर्माण करेंगे और एक सजग विपक्ष की भूमिका निभाएंगे |

 

Related Articles

Back to top button