भारतीय रेलवे की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, अब रात की यात्रा होगी तेज और आरामदायक

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से रात की यात्रा होगी आसान हावड़ा–कामाख्या रूट पर हाई-स्पीड, लग्जरी और किफायती सफर कम समय, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन

Vande bharat sleeper train: भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की रात की यात्राओं को पूरी तरह नया रूप दे दिया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के साथ ही यात्रियों को अब तेज रफ्तार, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ सफर करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में कम समय में दूरी तय करेगी। खास बात यह है कि यात्रियों को इसमें लग्जरी के साथ किफायती यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की रात की यात्रा ज्यादा आरामदायक हो जाएगी।

 

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

हावड़ा से कामाख्या के बीच यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इनमें बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यह रूट पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर-पूर्व भारत के कई प्रमुख शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

 

हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

हावड़ा से कामाख्या जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (ट्रेन नंबर 27575) गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में शाम 6:20 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, कामाख्या से हावड़ा चलने वाली ट्रेन (ट्रेन नंबर 27576) बुधवार को छोड़कर रोजाना शाम 6:15 बजे कामाख्या से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

 

कोच और सीटों की पूरी जानकारी

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें कुल 823 यात्रियों के सफर की क्षमता होगी। ट्रेन में, थर्ड एसी में 611 स्लीपर बर्थ, सेकेंड एसी में 188 बर्थ, फर्स्ट एसी में 24 बर्थ उपलब्ध होंगी, ट्रेन के सभी कोच पूरी तरह एयर-कंडीशंड होंगे और यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक से लैस रहेंगे।

Related Articles

Back to top button