ENBA अवॉर्ड 2025: विनिता यादव के ‘न्यूज़ नशा’ को फिर मिला बेस्ट डिजिटल न्यूज़ चैनल का सिल्वर सम्मान
ENBA अवॉर्ड 2025 में न्यूज़ नशा को सिल्वर सम्मान डिजिटल पत्रकारिता में भरोसे और निरंतरता की जीत विनिता यादव के नेतृत्व में फिर रचा नया मुकाम

न्यूज़ नशा ने डिजिटल की दुनिया में किया धमाल, बहुत ही कम समय में न्यूज़ नशा ने हासिल किया है यह मुकाम। ENBA अवॉर्ड की जूरी ने न्यूज़ नशा को बेस्ट डिजिटल न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड दिया। दिल्ली के एक होटल में आयोजित ENBA अवॉर्ड समारोह में न्यूज़ नशा को बड़ी कामयाबी मिली। इस कार्यक्रम में डिजिटल अवॉर्ड की तीन कैटेगरी रखी गई थीं, ब्रॉन्ज, सिल्वर और गोल्ड। सिल्वर न्यूज़ नशा को और गोल्ड लल्लनटॉप को दिया गया।
विनीता यादव की मेहनत और विज़न का नतीजा
एबीपी न्यूज़, न्यूज़ नेशन समेत कई बड़े न्यूज़ चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकीं खोजी पत्रकार विनीता यादव ने जब ‘न्यूज़ नशा’ पोर्टल लॉन्च किया था, तब शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि यह वेंचर एक दिन बेस्ट डिजिटल न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड हासिल करेगा।
विनीता यादव की रचनात्मक सोच, कड़ी मेहनत और स्पष्ट विज़न के चलते न्यूज़ नशा बेहद कम समय में डिजिटल मीडिया की दुनिया में मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा।
2019 से शुरू हुआ सफर, 2025 में बड़ी उपलब्धि
न्यूज़ नशा ने अपने सफर की शुरुआत साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान की थी। साल 2025 में न्यूज़ नशा अपने छह साल पूरे करने की ओर है, और इसी दौरान एक बार फिर ENBA अवॉर्ड में सिल्वर कैटेगरी हासिल कर चैनल ने अपनी निरंतर सफलता को साबित किया है। यह उपलब्धि उन तमाम बड़े और पुराने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए भी एक संदेश है, जो अब तक इस मुकाम का सपना देखते रहे हैं।
कोरोना काल में भी नहीं रुका न्यूज़ नशा
न्यूज़ नशा की एडिटर-इन-चीफ विनीता यादव बताती हैं कि कोरोना काल उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण दौर रहा। उस समय बाजार और अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित थी। कई बड़े टीवी और डिजिटल चैनल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन न्यूज़ नशा की खबरें एक दिन के लिए भी नहीं रुकीं। लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के दम पर न्यूज़ नशा ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी।
देशभर में फैली न्यूज़ नशा की टीम
आज न्यूज़ नशा की टीम भारत के लगभग हर राज्य में सक्रिय है। बिना किसी एजेंडे से प्रभावित हुए, सटीक और भरोसेमंद खबरें दर्शकों तक पहुंचाना ही न्यूज़ नशा की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। यही वजह है कि न्यूज़ नशा दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाया है।
दर्शकों को समर्पित किया अवॉर्ड
ENBA अवॉर्ड मिलने पर न्यूज़ नशा की एडिटर-इन-चीफ विनीता यादव ने जूरी का आभार जताया और अपने दर्शकों को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि दर्शकों का भरोसा और समर्थन ही न्यूज़ नशा की सबसे बड़ी ताकत है और आगे भी चैनल इसी ईमानदारी के साथ पत्रकारिता करता रहेगा।



