2025 बॉलीवुड के लिए यादगार साल रहा, री-रिलीज़ से लेकर नई स्टारकास्ट वाली फिल्मों ने किए चमत्कार

2025 में बॉलीवुड ने कई रिकॉर्ड तोड़े ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम गूगल सर्च लिस्ट में टॉप 10 में सबसे पीछे रही फिल्म

साल 2025 बॉलीवुड के लिए कई मायनों में खास साबित हुआ। इस साल इंडस्ट्री ने वो चीज़ें देखीं जो पहले कभी नहीं हुई थीं। 2016 की फ्लॉप फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ जब री-रिलीज़ हुई तो ब्लॉकबस्टर बन गई। वहीं दूसरी ओर नई स्टारकास्ट वाली ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी बीच एक और फिल्म रिलीज़ हुई—‘महावतार नरसिम्हा’, जिसने थिएटर्स में धमाकेदार कमाई की और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स पाया। IMDb पर इसे 8.6 की हाई रेटिंग मिली है। लेकिन गूगल की 2025 रिपोर्ट में यह फिल्म एक मामले में पीछे रह गई।

 

गूगल सर्च में 10वें नंबर पर रही ‘महावतार नरसिम्हा’

गूगल की Most Searched Indian Movies 2025 रिपोर्ट में: पहला स्थान रहा ‘सैयारा’ के नाम, जबकि ‘महावतार नरसिम्हा’ को मिला 10वां स्थान, यानी टॉप 10 में यह फिल्म सबसे नीचे रही, जबकि थिएटर्स में इसका प्रदर्शन शानदार था। लगभग 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया था।

 

बॉक्स ऑफिस पर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

जुलाई 2025 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 320 करोड़+ कई बड़े बजट और बड़े स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ा, फैंस और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, यह एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से दो, वाराह अवतार और नरसिम्हा अवतार की कथा दिखाई गई है।

 

फिल्म की कहानी क्या है?

कहानी राक्षस हिरण्यकश्यप और उसके बेटे प्रह्लाद के संघर्ष पर आधारित है। प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त होता है और इसी वजह से पिता और बेटे के बीच टकराव बढ़ता है। फिल्म में एक बार फिर दिखाया गया है कि अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है। भारतीय सिनेमा में पौराणिक कथाओं पर कई फिल्में बनी हैं, लेकिन Homble Films और Kreem Productions ने इस कहानी को जिस भव्यता और इमोशन के साथ पेश किया, उसने दर्शकों को काफी प्रभावित किया। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button