रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, दीपिका पादुकोण भी बोलीं, हर मिनट कमाल!

रणवीर सिंह की धुरंधर ने पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीता दीपिका पादुकोण ने पोस्ट शेयर कर की जमकर तारीफ 27 करोड़ की ओपनिंग के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ दर्शकों के दिलों पर छा गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म को जबर्दस्त रिव्यू मिल रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की इस एक्शन-ड्रामा को न सिर्फ फैन्स, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी खुलकर पसंद कर रहे हैं। सबसे खास रिएक्शन आया है दीपिका पादुकोण का, जिन्होंने फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

 

दीपिका बोलीं, हर मिनट कमाल!

दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “धुरंधर देख ली गई है और हर एक मिनट कमाल का है। नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म ज़रूर देखें। रणवीर, तुम्हारे काम पर गर्व है।” फिल्म में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है, वहीं अक्षय खन्ना के रहमान डकैत वाले किरदार ने भी दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है। 3 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म बड़े स्क्रीन पर शानदार एक्सपीरियंस दे रही है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर एक बार फिर दमदार कंटेंट लेकर आए हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस, दोनों तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 

ओपनिंग डे पर 27 करोड़ की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शुरुआत धमाकेदार रही है। सेकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब सुपरहिट होने की उम्मीद जगाती है। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में उछाल तय माना जा रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन लीड रोल में दिखी हैं। इसके अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button