नीतीश की वापसी: फिर बने बिहार के सीएम

NDA ने नीतीश कुमार को फिर नेता चुना 20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह 10वीं बार बिहार की कमान संभालने की तैयारी

Bihar: NDA की बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक तौर पर नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार ही संभालेंगे। सोमवार, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत एनडीए के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

 

10वीं बार सीएम बनने की तैयारी

नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे पहली बार साल 2000 में सीएम बने, लेकिन बहुमत न होने के चलते 7 दिन में ही इस्तीफा देना पड़ा। फिर 2005 में वे धमाकेदार वापसी करते हुए सत्ता में आए और यहीं से उनके ‘गुड गवर्नेंस’ मॉडल की पहचान मजबूत हुई।

 

NDA से अलग होकर महागठबंधन तक का सफर

2014 में उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ा और चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कुर्सी छोड़ दी। 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया और तेजस्वी को डिप्टी सीएम बनाकर सरकार चलाई।

 

2017 में फिर पलटी और NDA में वापसी

2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन छोड़कर एक बार फिर एनडीए का दामन थाम लिया।

 

दोबारा महागठबंधन और फिर NDA की ओर लौटना

2022 में वह दोबारा महागठबंधन में चले गए, लेकिन 2024 में फिर से एनडीए में वापसी कर ली।

 

2025: रिकॉर्ड के साथ सत्ता में वापसी

अब 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के साथ नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button