आजमगढ़ : अज्ञात लोगों ने दूल्हे को गोली मारकर की हत्या

आजमगढ़ : जनपद आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौराहे के समीप दूल्हे को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी | जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से बारातियों मे काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है़। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार के उत्तरी क्षोर पर कल(मंगलवार) रात लगभग 9 बजे दूल्हा की गोली मार कर हत्या कर दी। जहां दूल्हे के शव से लिपटकर दुल्हन का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर से बारात आज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे में आई थी। बारात उस दौरान लालगंज कस्बे में भ्रमण कर रही थी | इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी | इससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | जहां दूल्हे को डॉक्टरों ने मृत बताया। हॉस्पिटल में आक्रोशित बारातियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को शांत कराया साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button