बिहार चुनाव हार के बाद लालू परिवार में बवाल, रोहिणी आचार्य का दर्द छलका

लालू परिवार में चुनाव हार के बाद बढ़ा घमासान रोहिणी आचार्य के नए वीडियो ने खोली नई पॉलिटिकल परत किडनी दान को लेकर बयान से सियासत में मचा हड़कंप

Bihar: बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू परिवार के भीतर चल रहा घमासान अब खुलकर सामने आ चुका है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार और पार्टी दोनों से दूरी बना ली है और लगातार सोशल मीडिया पर निशाना साध रही हैं। अब उनका एक नया वीडियो एक्स (Twitter) पर सामने आया है, जिसने सियासी हलचल और बढ़ा दी है।

 

वीडियो में रोहिणी की आवाज़ बैठी हुई है और वह बिहार के एक पत्रकार से फोन पर बात कर रही हैं। बातचीत के दौरान वो बताती हैं कि “जब किडनी देने की बात आई, तब बेटा भाग गया।”

 

 

 

“किडनी चाहिए तो आगे आएं” — रोहिणी की सीधी चुनौती

 

वीडियो पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर राजनीति या हमदर्दी दिखाते हैं, उन्हें अब असली काम करना चाहिए।

उनका कहना है कि लालू के नाम पर उपदेश देने के बजाय, जो लोग अस्पतालों में किडनी के इंतजार में जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे गरीब मरीज हैं—उन्हें किडनी दान करके असली ‘सेवा’ करनी चाहिए।

 

रोहिणी ने सीधी चुनौती दी:

“अगर किसी को इतना ही दर्द है, तो पहले वो लोग आगे आएं जो पिता को किडनी देने वाली बेटी को गलत बताते हैं। हिम्मत है तो खुले मंच पर खुली बहस करें।”

 

 

 

“जो मेरी किडनी को गंदा बताते हैं…”

 

रोहिणी आचार्य का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उन्होंने लिखा—

“जरूरतमंदों को किडनी देने के इस महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं। उनके बाद हरियाणवी महापुरुष करें, फिर वो ट्रोलर्स जो मुझे गाली देने में पीछे नहीं रहते। एक बोतल खून देने में जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर ज्ञान बांटते हैं।”

 

रोहिणी का ये वीडियो और पोस्ट फिर से लालू परिवार के भीतर की दरार और राजनीतिक खेमों की तकरार को सामने ले आया है।

Related Articles

Back to top button