सलमान खान ने खोली अभिषेक बजाज की पोल, अशनूर कौर के सामने लगे झटके
वीकेंड का वार में सलमान खान ने अभिषेक बजाज की क्लास लगाते हुए अशनूर कौर को दिया रियलिटी चेक, तान्या मित्तल पर किए गए आरोपों पर भी उठाए सवाल

वीकेंड का वार में सलमान खान का ताबड़तोड़ वार! इस हफ्ते सुपरस्टार सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी। पहले उन्होंने तान्या मित्तल की उस प्लानिंग का खुलासा किया जिसमें वह अमाल मलिक को नॉमिनेट करना चाहती थीं, लेकिन बिग बॉस ने गेम पलट दिया। इसके बाद सलमान ने नीलम गिरि और फरहाना भट्ट को भी जमकर फटकार लगाई। अब शो के नए प्रोमो से पता चला है कि सलमान खान अभिषेक बजाज के गेम की पोल खोलने वाले हैं, वो भी उनकी सबसे करीबी दोस्त अशनूर कौर के सामने।
सलमान ने लगाए तीखे सवाल, अशनूर हुईं इमोशनल
नए प्रोमो में सलमान खान अभिषेक बजाज पर निशाना साधते नजर आते हैं। उन्होंने अभिषेक की तान्या मित्तल को लेकर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाया , जिसमें अभिषेक ने कहा था कि तान्या उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करती हैं।
सलमान ने अशनूर से कहा
“अभिषेक बहुत यूनीक हैं, लेकिन इस स्थिति के लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। आप उनकी शैडो में इतनी खो गईं कि अभिषेक छा गए और आप दब गईं।”
सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा – “तान्या तो डेफिनेटली फुल फ्लर्ट करना चाहती है भाई… लेकिन कॉम्प्लीमेंट को फ्लर्टिंग का नाम देना गलत है। यहां किसी का कैरेक्टर असेसनेशन हो रहा है।” जैसे ही सलमान यह बातें कहते हैं, अशनूर कौर रोते हुए उठकर चली जाती हैं, और माहौल गंभीर हो जाता है।
अभिषेक का बयान बना विवाद की जड़
दरअसल, पिछले दिनों अभिषेक बजाज ने घरवालों से कहा था कि तान्या उनसे बार-बार अकेले में बात करने की कोशिश करती हैं, उन्हें हैंडसम कहती हैं, और जान-बूझकर छूकर बात करती हैं। इस पर बाकी घरवाले हंसी उड़ाते नजर आए थे। अब वीकेंड का वार में सलमान खान इसी मुद्दे पर अभिषेक को आड़े हाथों लेते दिखेंगे। अब देखना होगा कि अशनूर और अभिषेक का equation यहां से कहां जाता है , क्या दोस्ती में दरार आएगी या दोनों मिलकर गेम में वापसी करेंगे?



