आगरा में होटल से न्यूड हालत में भागी युवती, पुलिस रेड से बचने के दौरान हुआ हादसा


आगरा में होटल से न्यूड हालत में भागी युवती पहली मंजिल से गिरकर घायल हो गई। बताया जा रहा है कि वह पुलिस रेड से बचने की कोशिश में डक्ट से नीचे गिरी। पुलिस होटल मालिक से पूछताछ कर रही है और CCTV जांच में जुटी है।

आगरा: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवती होटल की पहली मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरते समय उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। स्थानीय लोगों ने तुरंत चादर से उसे ढककर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस रेड से बचने की कोशिश में हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होटल में पुलिस की रेड पड़ी थी। इसी दौरान युवती कमरे से निकलकर भागी और छत के किनारे बने डक्ट में छिपने की कोशिश की। लेकिन डक्ट कमजोर होने के कारण वह नीचे गिर गई।

हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें लड़की के गिरने की सूचना मिलने पर ही टीम मौके पर पहुंची थी, न कि रेड की गई थी।

बॉयफ्रेंड और होटल स्टाफ फरार

हादसे के बाद युवती का बॉयफ्रेंड और होटल स्टाफ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने होटल मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

होटल में बर्थडे पार्टी का जश्न

मामला आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स स्थित होटल ‘द हेवन’ का है, जहां 5 कमरे और एक हॉल है। पुलिस जांच में पाया गया कि कमरा नंबर-4 को बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सजाया गया था। संभावना है कि लड़की और उसका बॉयफ्रेंड इसी कमरे में थे।

CCTV और रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं

पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज जब्त किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना–जाना रहता है।

Related Articles

Back to top button