तेजस्वी ने खगड़िया में भरी हुंकार, कहा– ‘मेरी सरकार बनी तो हर घर से एक को मिलेगी नौकरी’

खगड़िया में तेजस्वी यादव ने चुनावी रैली में हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा दोहराया। उन्होंने विधानसभा सत्र में हुई गाली-गलौज का मुद्दा उठाया और नीतीश सरकार पर वादाखिलाफी व विकास की उपेक्षा का आरोप लगाया।

खगड़िया: खगड़िया के अलौली और परबत्ता विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में परिवर्तन का नारा दोहराया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर A to Z यानी सभी वर्गों की भागीदारी वाली सरकार बनेगी। तेजस्वी ने अपने सबसे बड़े वादे को दोहराते हुए कहा कि बिहार में ऐसा कोई घर नहीं बचेगा, जिसके किसी सदस्य को सरकारी नौकरी न मिले। उन्होंने वादा किया कि एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प वह जरूर पूरा करेंगे।

विधानसभा सत्र का मुद्दा छेड़ा

अलौली विधानसभा से राजद प्रत्याशी रामवृक्ष सदा के लिए वोट मांगते हुए तेजस्वी ने भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान जब बीजेपी और जदयू के नेताओं ने उन्हेंमांबहन की गालियांदी थीं, तब रामवृक्ष सदा ने आगे बढ़कर प्रतिकार किया था। तेजस्वी ने कहा, “हो सकता है इनसे कोई गलती हुई हो, पर यह लालू जी के सच्चे सिपाही हैं। मैं हाथ जोड़कर आपसे माफी मांगता हूं और अपील करता हूं कि इन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं।

नीतीश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

परबत्ता में राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के पक्ष में प्रचार करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार दोनों पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के मामले में खगड़िया और आसपास के इलाके आज भी बेहद पिछड़े हैं। तेजस्वी ने जनता से अपील की कि वेचिंतामुक्त सरकारलाने के लिए महागठबंधन को समर्थन दें।

केंद्र और राज्य पर निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को हमेशा अनदेखा किया, सिर्फ वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी, तो उसका फोकस रोजगार, शिक्षा और युवाओं के सशक्तिकरण पर होगा।

Related Articles

Back to top button