लखनऊ में सौमित्र विहार योजना लॉन्च को तैयार, अगले महीने मिलेंगे 2000 प्लॉट – किसानों को भी बड़ा फायदा
लखनऊ की न्यू जेल रोड पर आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना नवंबर में लॉन्च होगी। लैंड पूलिंग मॉडल पर विकसित इस योजना में 2000 प्लॉट मिलेंगे। किसानों को जमीन के बदले चार से पांच गुना लाभ मिलेगा।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की न्यू जेल रोड के पास आवासएवंविकासपरिषद की नई सौमित्रविहारआवासीययोजना अगले महीने लॉन्च होने जा रही है। परिषद के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में लगभग200 एकड़जमीनपरले–आउटतैयार किया जा रहा है, जिसमें करीब 2000 प्लॉट शामिल होंगे। इन प्लॉटों के रजिस्ट्रेशन नवंबरकेपहलेसप्ताह में खोले जाने की तैयारी है। परिषद के सचिव नीरजशुक्ला ने बताया कि प्रयास है कि यह योजना1 नवंबर को ही लॉन्च कर दी जाए।
लैंड पूलिंग से बनी पहली योजना
यह योजना इसलिए भी खास है क्योंकि यह लैंड पूलिंग मॉडल पर आधारित आवास परिषद की पहली योजना है। इस मॉडल के तहत किसानों से उनकी जमीन लेकर उन्हें उसी के बदले विकसित प्लॉट दिए गए हैं। योजना के लिए चांद सराय, कासिमपुर बिरुहा, हबुआपुर, मोअज्जम नगर, सठवारा, सिद्धपुरा, भटवारा, पहाड़नगर टिकरिया, कबीरपुर, मगहुआ और बेली सहित कई गांवों की जमीन ली गई है। लैंड पूलिंग के तहत जमीन देने वाले किसानों को 112 से 300 वर्ग मीटर तक के 1247 प्लॉटों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है।
किसानों को चार गुना तक फायदा
अधिकारियों के मुताबिक, लैंड पूलिंग मॉडल किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुआ है। पहले जहां अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट के अनुसार एक बीघा जमीन पर 34 से 40 लाख रुपये मिलते थे, वहीं अब लैंड पूलिंग में उन्हें एक चौथाई हिस्से का विकसित प्लॉट मिल रहा है, जिसकी कीमत 1.5 से 1.75 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इस तरह किसानों को जमीन के बदले चार से पांच गुना तक का फायदा हो रहा है।
प्लॉट की कीमत और लॉटरी प्रक्रिया
योजना में प्लॉटों की कीमत 2200 से 2700 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच तय की जा सकती है। 30 वर्ग मीटर से लेकर 300 वर्ग मीटर तक के प्लॉट लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटित किए जाएंगे। परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल के अनुसार, योजना में आवासीय, वाणिज्यिक और शैक्षणिक प्लॉट के अलावा पार्क, झील और कन्वेंशन सेंटर भी बनाए जाएंगे।
आठ खंडों में होगा विकास
सौमित्र विहार योजना को आठ खंडों—संकल्प, संकेत, संज्ञान, संचित, संभव, सबोध, संबित और सदीप— में विकसित किया जा रहा है। हर खंड में हरियाली, झील और पार्क के साथ आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे यह योजना लखनऊ की सबसे आधुनिक और संतुलित हाउसिंग परियोजनाओं में गिनी जाएगी।



