MLA को गाड़ी खरीदने पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग | EV पर मिलेगा पूरा 6% फायदा

मध्यप्रदेश सरकार ने विधायकों के वाहन लोन पर सब्सिडी की सीमा तय की है। 15 लाख तक के लोन पर 6% सब्सिडी जारी रहेगी, जबकि 30 लाख तक की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी अब 6% सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

भोपाल: मुख्यमंत्री मोहनयादव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेटबैठक में विधायकों को गाड़ी खरीदने पर मिलने वाली लोनसब्सिडी का मुद्दा केंद्र में रहा।

वर्तमान नियमों के तहत 15 लाख रुपए तक के लोन पर 6% सब्सिडी दी जाती है। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि 30 लाख रुपए तक के लोन पर 2% सब्सिडी दी जाए, लेकिन कई मंत्रियों ने इसे बढ़ाकर 6% करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने दी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर राहत

मंत्रियों की मांग पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगर कोई विधायक या मंत्री इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसे 30 लाख रुपए तक के लोन पर भी 6% सब्सिडी मिलेगी।

इसके लिए अलग प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईवी को प्रोत्साहन मिल सके।

भाई दूज पर ऑनलाइन हुई बैठक

त्योहार के चलते कई मंत्री बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

कुल 17 मंत्री मौजूद रहे, जबकि कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, उदय प्रताप सिंह समेत कई मंत्री ऑनलाइन शामिल हुए।

अन्य फैसलों पर भी लगी मुहर

सब्सिडी प्रस्ताव के अलावा बैठक में कई अन्य प्रशासनिक और वित्तीय प्रस्तावों पर भी मंजूरी दी गई।

Related Articles

Back to top button