शेयर बाजार आज बंद, दिवाली बालिप्रतिपदा पर नहीं होगा कोई कारोबार
22 अक्टूबर को दिवाली बालिप्रतिपदा के चलते बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। कमोडिटी मार्केट भी इस दिन बंद रहेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। गुरुवार से शेयर बाजार सामान्य रूप से खुलेगा।

नई दिल्ली: 22 अक्टूबर को दिवाली बालिप्रतिपदा के कारण भारत का मुख्य शेयर बाजार बंद रहेगा। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में कोई कारोबार नहीं होगा।
इस साल कई राज्यों में दिवाली 20 और 21 अक्टूबर को मनाई गई थी। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को दिवाली थी, इसलिए वहां बालिप्रतिपदा 22 अक्टूबर को है। यही कारण है कि आज दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।
कमोडिटी मार्केट भी रहेगा बंद
आज कमोडिटी मार्केट यानी MCX भी बंद रहेगा। 21 अक्टूबर को शेयर बाजार पहले बंद था, लेकिन एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुला था।
मुहूर्त ट्रेडिंग का हाल
मंगलवार को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में भारतीय स्टॉक मार्केट हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 62.97 पॉइंट्स या 0.07% बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 50 25.45 पॉइंट्स या 0.10% बढ़कर 25,868.60 पर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी इंडेक्स 26.00 पॉइंट्स या 0.04% गिरकर 58,007.20 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 लगातार आठवें मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में बढ़त दर्ज कर रहा है।
शेयर बाजार गुरुवार से खुलेगा
शेयर बाजार गुरुवार से सामान्य रूप से खुल जाएगा। इस साल अब दो और छुट्टियां पड़ेंगी।
- 5 नवंबर: प्रकाश गुरुपर्व, श्री गुरु नानक देव
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
इन दिनों बाजार शनिवार और रविवार के अलावा बंद रहेगा।



