ससुर और बहू का अफेयर? पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, पत्नी समेत चार पर हत्या का केस
पंचकुला में पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अक़ील अख्तर की संदिग्ध मौत के बाद FIR दर्ज। बेटे ने वायरल वीडियो में ससुर-बहू के अफेयर का लगाया था आरोप।

पंचकुला: हरियाणा के पंचकुला में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने हत्या और साजिश के आरोप में मुस्तफा, उनकी पत्नी रज़िया सुल्ताना, बेटी और बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला जांच के लिए एसआईटी को सौंपा गया है।
क्या है मामला
16 अक्टूबर को पंचकुला के Mansa Devi Complex (MDC) सेक्टर-4 स्थित घर में अक़ील अख्तर (35), जो पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे थे, संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। अक़ील पंजाब–हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे।
FIR और जांच
हरियाणा पुलिस ने 20 अक्टूबर को धारा 103(1) (हत्या) और धारा 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की।
आरोपियों में शामिल हैं —
- मोहम्मद मुस्तफा (पूर्व DGP)
- रज़िया सुल्ताना (पूर्व मंत्री)
- अक़ील की बहन
- अक़ील की पत्नी
FIR मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन चौधरी की शिकायत पर दर्ज हुई है। पुलिस ने जांच के लिए SIT गठित की है।
VIDEO | Panchkula: Punjab’s former director general of police Mohammad Mustafa, his wife Razia Sultana, a former minister from the state, are among four who have been booked by Haryana Police in connection with the death of their son.
DCP Srishti Gupta says, “Days after… pic.twitter.com/9ic9fgm5x2
— Press Trust of India (@PTI_News) October 21, 2025
वायरल वीडियो में सनसनीखेज आरोप
अक़ील की मौत के बाद एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता का उनकी पत्नी (यानी बहू) से अफेयर है और परिवार उनकी हत्या की साजिश रच रहा है। उन्होंने अपनी मां और बहन पर भी षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था।
हालांकि बाद में सामने आए एक अन्य वीडियो में अक़ील ने अपने सभी आरोपों को मानसिक तनाव में दिया गया बयान बताया और परिवार से माफी मांगी।
पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा का बयान
मुस्तफा ने कहा कि उन्हें FIR से कोई एतराज़ नहीं है, लेकिन उनका बेटा नशे की लत का शिकार था और उसी वजह से उसकी मौत हुई।
उन्होंने कहा —
“हमने उसे कई बार समझाया, इलाज करवाया, लेकिन वह ड्रग्स नहीं छोड़ सका। कुछ राजनीतिक विरोधी इस मुद्दे को उछाल रहे हैं।”
अंतिम संस्कार सहारनपुर में हुआ
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। परिवार ने अक़ील का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पैतृक गांव में किया।



