Video: तीस हजारी कोर्ट में अचानक लड़खड़ाकर गिरे ASI, मौत.. कैमरे में कैद हुई घटना, अगर CPR दिया जाता तो..

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में सोमवार सुबह एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत से अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी विंग में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) राजेश कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखा ASI का आखिरी सफर
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि राजेश कुमार बैग लटकाए तीस हजारी कोर्ट परिसर में प्रवेश करते हैं। उन्होंने गेट पर एक साथी पुलिसकर्मी को अभिवादन किया और एस्केलेटर की ओर बढ़े। कुछ ही कदम आगे बढ़ने के बाद वे अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की और अस्पताल ले जाया गया।
तीस हजारी कोर्ट में एएसआई की हार्ट अटैक से मौत
-सीसीटीवी में कैद हुई घटनानई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तीस हजारी कोर्ट परिसर में एएसआई राजेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी… pic.twitter.com/OboP6F3Zx0
— Hindustan (@Live_Hindustan) October 8, 2025
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
सूत्रों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मी को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि मौत का कारण हार्ट अटैक है।
दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग में थी तैनाती
राजेश कुमार दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी विंग में कार्यरत थे और कोर्ट परिसर में उनकी नियमित ड्यूटी थी। उनके निधन से दिल्ली पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सहकर्मियों ने कहा कि राजेश कुमार अपने शांत स्वभाव और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे।



