बहुत बड़ी खबर: यूपी में BJP महिला नेता की 11 वर्षीय बेटी से हैवानियत, घर में रेप.. पुलिस ने 2 दिन मामला दबाया!

यूपी के भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री की 11 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया। बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसे इलाज के लिए भदोही से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने देर से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी अजय बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने पहले पूरे मामले को दबाने की कोशिश की।
परिवार का करीबी था रेपिस्ट
भदोही के सुरियावां में भाजपा नेत्री के घर पड़ोसी अजय बिंद का अक्सर आना-जाना रहता था। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी नजर परिवार की 11 साल की मासूम पर टिक गई है। रविवार की देर शाम बच्ची को घर में अकेला पाकर अजय बिंद ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध के बावजूद उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया।
बच्ची की गंभीर स्थिति और अस्पताल में इलाज
बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद जब बुरी हालत में बच्ची घर पहुंची और मां ने बच्ची की आपबीती सुनी तो वह सदमे में रह गई। आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने और रक्तस्त्राव जारी रहने पर बच्ची को वाराणसी रेफर किया गया है। वहां भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस की देरी और सोशल मीडिया की भूमिका
दैनिक अखबार हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जानकारी मिलने के बावजूद पुलिस ने दो दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद एक भाजपा महिला नेत्री की बेटी के साथ यह अपराध जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अजय बिंद को गिरफ्तार किया गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी पीड़िता की मां के घर काम करता था और घटना की सूचना विलंब से दी गई थी।
पुलिस का पक्ष
हालाँकि, पुलिस का कहना है कि “स्थानीय पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई। लगाये गये आरोप कि प्रकरण को पुलिस द्वारा दबाया बिल्कुल निराधार है। किसी भी व्यक्ति के द्वारा भ्रामक खबर/पोस्ट प्रसारित ना किया जाये।”

हिंदुस्तान की रिपोर्ट -> https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/bjp-leader-s-11-year-old-daughter-raped-referred-from-bhadohi-to-varanasi-after-condition-worsens-201759842856899.html
पुलिस पर बड़ा सवाल
भदोही समेत पूरे यूपी में ‘मिशन शक्ति’ अभियान चल रहा है। बावजूद इसके, सत्ता पक्ष से जुड़ी महिला की बेटी के साथ हुई जघन्य घटना पर पुलिस ने सोशल मीडिया के दबाव पर ही कार्रवाई की। इससे स्पष्ट होता है कि इतनी गंभीर घटना को दबाने की कोशिश की गई।



