यूपी में हैवानियत: लड़के ने गर्लफ्रेंड के गले में दुपट्टा डालकर सड़क पर 500 मीटर घसीटा, कपडे फाटे.. बुरा हाल!

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को बाइक से करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कपड़े फटने से वह अर्धनग्न हालत में सड़क पर तड़पती रही। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी।

शादी टूटने के बाद बढ़ा विवाद

पीड़िता नूरपुर गांव की रहने वाली है और आरोपी अंकित मऊआइमा का निवासी है। दोनों की मुलाकात सोरांव इंटर कॉलेज में हुई थी और दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों की रज़ामंदी से शादी भी तय हो गई थी, लेकिन तीन महीने पहले रिश्ता टूट गया। इसके बाद से ही दोनों में विवाद और कहासुनी होती रही।

मुलाकात में हुआ झगड़ा, युवती को घसीट ले गया

बुधवार को अंकित ने युवती को नूरपुर बाग के पास मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अंकित ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान अंकित का दोस्त रंजीत बाइक लेकर आया। अंकित ने युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश की और उसके गले में दुपट्टा लपेटकर बाइक से घसीटना शुरू कर दिया। युवती करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही।

ग्रामीणों की मदद से बची जान

युवती की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घबराहट में अंकित और रंजीत की बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों पैदल भाग गए। ग्रामीणों ने तुरंत युवती को संभाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवती को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

सोरांव थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। लड़की की मां नुरही देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकित और उसके साथी रंजीत के खिलाफ मारपीट, अपहरण की कोशिश, लूट और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

एक लाख रुपये लूटने का भी आरोप

लड़की की मां ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी अंकित ने 1 लाख रुपये छीन लिए और मौके से भाग गया। पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button