बड़ी खबर: बाथरूम में थी महिला, अचानक घुसा BJP नेता और.. दर्ज हुई FIR, नेताजी फरार, जारी किया वीडियो!

मंदसौर, मध्यप्रदेश – जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरावत बाथरूम में घुसकर उसका उत्पीड़न करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस में FIR दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता की शिकायत पर एसपी विनोद मीना के निर्देश पर सोमवार को सीतामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। आरोपी नेता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
आरोपी नेता का बयान: मामला जमीन विवाद से जुड़ा
भाजपा नेता भगवती लाल सुरावत ने मामले पर एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि यह पूरी घटना जमीन विवाद से जुड़ी है, जिसे भटकाने के लिए महिला ने झूठे आरोप लगाए हैं। सुरावत जनपद सदस्य प्रतिनिधि भी हैं।
भाजपा का रुख: निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उनका कहना है कि महिला ने झूठा मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।
एसडीओपी का बयान: जांच जारी
सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। तथ्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सक्रिय है।
एसपी की प्रतिक्रिया: जांच के बाद बयान
मंदसौर एसपी विनोद मीना ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पूरी होने के बाद ही कोई आधिकारिक टिप्पणी की जाएगी।



