क्या गुंडा बनेगा रे तू! बदमाश ने जिसे सर में गोली मारी, वो अस्पताल में.. बदमाश खुद निपट गया, हुई मौत..

सीतामढ़ी, बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार की रात जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP संचालक से चार लाख रुपये लूट लिए। लूट के दौरान गोली लगने से CSP संचालक जख्मी हो गया, जबकि लुटेरों में शामिल एक अपराधी सड़क दुर्घटना का शिकार होकर मौके पर ही मर गया। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

अपराधियों का तांडव: पुलिस के लिए चुनौती बनती घटनाएं

सीतामढ़ी में हाल के दिनों में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक घटना की जांच में उलझी रहती है, तभी अपराधी दूसरी घटना कर देते हैं। लोगों का कहना है कि अब जिले में अपराधी नहीं, बल्कि पुलिस परेशान दिख रही है। मंगलवार को पहले दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारी गई, फिर रात में CSP संचालक से लूटपाट की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी।

CSP संचालक पर फायरिंग, चार लाख की लूट

परिहार थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी उत्तम कुमार सुतिहारा चौक पर फिनो पेमेंट बैंक का CSP संचालक हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुतिहारा और बारा गांव के बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका और फायरिंग कर दी। गोली लगने से उत्तम जख्मी हो गए और अपराधियों ने चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

लुटेरे की सड़क दुर्घटना में मौत

लूटपाट के बाद जब अपराधी बाइक से भाग रहे थे, तो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृत अपराधी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो सुरसंड थाना क्षेत्र के कबरा गांव का निवासी था। उसकी मौत ने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया।

CSP संचालक के सिर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

फायरिंग के दौरान CSP संचालक उत्तम कुमार के माथे में गोली लगी। उन्हें तुरंत स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर रेफर कर शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। परिहार की विधायक गायत्री देवी भी नर्सिंग होम पहुंची और उत्तम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लूटी गई राशि कितनी है, लेकिन प्राथमिक सूचना के अनुसार बैग में चार लाख रुपये थे। पुलिस घटनास्थल पर जुटे लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button