‘वोटर अधिकार यात्रा’ में Akhilesh का जलवा, ‘अवध-मगध और BJP’ वाले बयान से मच गया बवाल! तेजस्वी-राहुल भी.., सुनिए..!

बिहार में शनिवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आखिरी दिन रहा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। आरा में आयोजित अंतिम पड़ाव पर अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश यादव ने कहा,
“अवध की जनता ने बीजेपी को हटाया है, अब मगध के लोग भी बीजेपी को बाहर करेंगे। बिहार से बीजेपी का पलायन होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि यह SIR (सिस्टमेटिक इंफ्रास्ट्रक्चर रॉबरी) धोखे की राजनीति है। चुनाव आयोग के फैसले वोट चोरी और लोकतंत्र पर डकैती की तैयारी हैं।
“वोट चोरी सबसे बड़ा अपमान”
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता का वोट चोरी करना सबसे बड़ा अपमान है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को अमेरिका के राष्ट्रपति से नाराज होने की जगह जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।
“चुनाव आयोग अब जुगाड़ आयोग”
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि अब चुनाव आयोग “जुगाड़ आयोग” बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को इस्तेमाल करके बर्बाद कर देती है, लेकिन अब जनता इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी।
https://twitter.com/MrDemocratic_/status/1961670363118801086
तेजस्वी यादव का हमला
इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “आज वोटर अधिकार यात्रा का आखिरी दिन है और अखिलेश यादव भी हमारे साथ जुड़े हैं। बीजेपी इस यात्रा से डर गई है। चाहे जितनी कोशिश कर ले, बिहार में अब एनडीए की वापसी नहीं होगी।”
उन्होंने पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर कहा कि बीजेपी शुरू से ही हिंसक रही है। यही इनका असली चरित्र है।
विपक्ष की एकजुटता का बड़ा संदेश
16 दिन चली इस यात्रा में 1300 किलोमीटर का सफर तय हुआ। इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी यात्रा में शामिल होकर विपक्षी एकता का संदेश दे चुके हैं। अब अखिलेश यादव की मौजूदगी ने बिहार ही नहीं, बल्कि यूपी और पूरे देश में विपक्षी मजबूती का संकेत दिया है।
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि बिहार और यूपी का आपस में गहरा रिश्ता है, इसलिए इस यात्रा का असर यूपी तक दिखाई देगा।



