बड़ी खबर: यूपी में करोड़पति परिवार ने किया सुसाइड, मासूम बेटे को जहर देकर फंदे पर झूल गए पति-पत्नी, वजह चौंकाने वाली!

शाहजहांपुर के पॉश इलाके दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब करोड़पति कारोबारी, उनकी पत्नी और 4 साल के बेटे की मौत की खबर सामने आई। कारोबारी ने पहले बेटे को जहर खिलाया और फिर पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे व्यापार में घाटा और कर्ज का बोझ सामने आया है। मरने से पहले कारोबारी की पत्नी ने अपनी मां को 35 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें परिवार से माफी मांगते हुए आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया।

सुबह दिखा घर के भीतर मौत की मंजर

बुधवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो पत्नी बेडरूम में और पति ड्राइंग रूम में फंदे पर लटके नजर आए। बेटे फतेह को बेड पर अचेत पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट में लिखा- “मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं”

मृतक कारोबारी की पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या से पहले अपनी मां संध्या मिश्रा को 35 पन्नों का सुसाइड नोट वॉट्सऐप पर भेजा। इसमें लिखा था कि आर्थिक तंगी और कर्ज की वजह से वह परेशान है। मकान और गाड़ी के कर्ज का भी जिक्र किया गया। शिवांगी ने पत्र में लिखा, “मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं। अब आप लोग आराम से रहिएगा।”

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि पहले बच्चे को जहर दिया गया और फिर पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। CDR निकलवाई जाएगी और सुसाइड नोट की भी गहराई से जांच की जा रही है।

करोड़पति था परिवार, 2200 स्क्वायर फीट का मकान

मृतक कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर (35) और पत्नी का नाम शिवांगी (30) था। बेटे का नाम फतेह था। सचिन और शिवांगी ने 2017 में लव मैरिज की थी। वे 2200 स्क्वायर फीट में बने दो मंजिला मकान में रहते थे, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। परिवार में सचिन की मां सीमा, दो भाई रोहित और गौरव रहते हैं। पिता विजय कुमार का कुछ साल पहले निधन हो चुका है।

कारोबार और कर्ज बना मौत की वजह

सचिन शहर में ‘पानीपत हैंडलूम’ नाम से दो दुकानें चलाते थे। उनके दोनों भाई भी हैंडलूम के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि कारोबार में घाटा और कर्ज की वजह से सचिन मानसिक तनाव में थे। पत्नी शिवांगी ने भी सुसाइड नोट में मकान और गाड़ी के कर्ज का उल्लेख किया।

मौत से एक दिन पहले परिवार में नहीं दिखा तनाव

परिवार की भाभी ज्योति ग्रोवर ने बताया कि मंगलवार शाम सचिन और शिवांगी अपने बेटे फतेह के साथ मस्ती कर रहे थे। उन्होंने मोबाइल चार्जर मांगा और सामान्य ढंग से बात की। किसी तरह के तनाव का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन रात में अचानक हुई इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

Related Articles

Back to top button