Attack on Rekha Gupta: AAP विधायक बोले – “कुछ नहीं हुआ, ड्रामेबाज हैं”, दूसरे AAP MLA की आरोपी संग तस्वीर!

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति आज सुबह तब गरमा गई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता CM आवास में आयोजित जनसुनवाई के दौरान हमले का शिकार हो गईं। घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनीतिक बयानबाज़ी ने मामले को और भी विवादित बना दिया है। हमले में मुख्यमंत्री को हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं।
आरोपी राजेश खीमजी ने 80 सेकेंड तक किया हमला
हमले का आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, उसने लगभग 80 सेकेंड तक लगातार हमला किया। इस दौरान वह मुख्यमंत्री का हाथ और बाल पकड़कर खींचता रहा। सुरक्षाकर्मी उसे रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन घटना इतनी लंबी और डरावनी थी कि वहां मौजूद लोग सहम गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश (IPC 307) का केस दर्ज किया है।
भाजपा विधायक हरीश खुराना का बड़ा आरोप
घटना के बाद भाजपा विधायक हरीश खुराना ने हमला सीधे-सीधे AAP से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर आरोपी की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ नजर आ रहा है।
हरीश खुराना ने लिखा,
“जिसका शक था वही हुआ। अरविंद केजरीवाल के खास गोपाल इटालिया के साथ फोटो बहुत कुछ कह रही है। रेखा गुप्ता जी पर हुए हमले का कनेक्शन AAP से जुड़ता है। केजरीवाल जी, कृपया बताइए यह रिश्ता क्या कहलाता है?”
उनके इस बयान ने दिल्ली की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और AAP की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
AAP विधायक अनिल झा का विवादित बयान
मामले को और गरमा दिया आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा के विवादित बयान ने। उन्होंने घटना को पूरी तरह ड्रामा करार दिया।
अनिल झा ने कहा,
“कुछ हुआ ही नहीं है। रेखा गुप्ता तो पुरानी ड्रामेबाज़ है। मैं उन्हें कॉलेज टाइम से जानता हूँ। एक बार तो मुझसे बोली, ‘मेरे बाल जला दे, ताकि मैं कह सकूं कि प्रदर्शन करते हुए जल गई थी।’”
उनका यह बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना माना जा रहा है बल्कि विपक्ष इसे पीड़ित का मज़ाक उड़ाना बता रहा है।
"कुछ हुआ ही नहीं है, रेखा गुप्ता तो पुरानी ड्रामेबाज़ है। मैं उन्हें कॉलेज टाइम से जानता हूँ। एक बार तो मुझसे बोली, 'मेरे बाल जला दे, ताकि मैं लोगों से कह सकूं कि प्रदर्शन करते हुए जल गई थी।'"
– अनिल झा ( विधायक ) pic.twitter.com/7VbLgBnuLy
— Lutyens Media (@LutyensMediaIN) August 20, 2025
रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया
हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा:
“आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। ऐसे हमले मेरे हौसले को कभी तोड़ नहीं सकते।”
उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर पहले से कहीं ज्यादा ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करेंगी।
राजनीतिक मायने और बढ़ता तनाव
इस घटना ने दिल्ली की राजनीति को पूरी तरह हिला दिया है। भाजपा विधायक हरीश खुराना के आरोप और AAP विधायक अनिल झा के विवादित बयान ने सियासी तनाव को और गहरा कर दिया है। अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच सच सामने आने में कितना समय लगता है।



