अयोध्या CHC में रीलबाज नर्सों का आइटम नंबर वायरल, पड़ गए ‘लेने के देने’.. मरीजों ने कहा – “अस्पताल है मैडम”

अयोध्या के रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ड्यूटी पर तैनात संविदा नर्सें लेबर रूम में फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते और कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। नर्स ने खुद इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। लगता है, अस्पताल की गरिमा की बजाय नर्सों ने अपने “स्टीज प्रैक्टिस” को प्राथमिकता दी।

30 सेकेंड की मस्ती: नर्सों ने किया “डांस फ्लोर” कब्जा

करीब 30 सेकेंड के वीडियो में दो नर्सें बिना वर्दी के मोबाइल कैमरे के सामने ठुमके लगा रही हैं। पीछे फिल्मी गानों की धुन बज रही है। अलग-अलग वीडियो में तीन नर्सें, दो नर्सें और एक अकेली नीला सूट पहने नर्स अकेले डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है जैसे CHC ने अपने लेबर रूम को “नाइट क्लब” में बदल दिया हो!

मरीजों की सुविधा पर पड़ रहा असर

ये नर्सें संविदा पर काम कर रही हैं और वीडियो करीब 10 दिन पुराना है। इंस्टाग्राम आईडी सुषामा 130131 से शेयर किया गया वीडियो वायरल होने के बाद नर्स ने डिलीट कर दिया और अकाउंट को प्राइवेट कर लिया। लेकिन सवाल ये है कि मरीजों की मदद के बजाय अगर नर्सें डांस रिहर्सल में लगी हों, तो अस्पताल का कामकाज कैसे चलता होगा?

स्थानीय लोग बोले: “हम इलाज के लिए आए थे, नाच-गाने के लिए नहीं!”

स्थानीय लोग अस्पताल की इस “डांस पार्टी” से नाराज़ हैं। एक मरीज के तीमारदार ने कहा:
“हम यहां इलाज के लिए आते हैं, नाच-गाने के लिए नहीं। हमारी परेशानी सुनने के लिए किसी नर्स-डॉक्टर के पास समय नहीं, लेकिन डांस करने के लिए बहुत टाइम है।”
सच में, मरीजों का इंतजार और नर्सों का नाचना—दोनों एक साथ संभव नहीं!

जांच और सख्त कार्रवाई का ऐलान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या, डॉ. सुशील कुमार बानियान ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आ गया है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि बिना वर्दी ड्यूटी करने या अस्पताल की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button