बड़ी खबर: घर में घुसकर दरोगा की माँ का गला रेता, मौत.. खूंखार हिस्ट्रीशीटर को ढूंढ रही यूपी पुलिस !

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां हापुड़ जिले में तैनात दरोगा मनवीर सिंह यादव की 65 वर्षीय मां रातरानी की घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वृद्ध महिला के सोने-चांदी के जेवरात भी लूट लिए। पुलिस ने हत्या के पीछे लूट का मामला बताया है और गांव के एक हिस्ट्रीशीटर पर संदेह जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।


घटना स्थल का विवरण और पुलिस का आधिकारिक बयान

मौसमपुर गांव के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रातरानी अपने मकान में अकेली थीं। पुलिस ने बताया कि बदमाश पड़ोसी के बंद मकान की छत से घर में घुसे और घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बाद में उन्होंने वृद्धा का धारदार हथियार से गला रेत दिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए।


मृतका के बेटे मनवीर सिंह का विवरण

हत्या की गई वृद्धा रातरानी के इकलौते पुत्र मनवीर सिंह यादव बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं, जो हापुड़ जिले में तैनात हैं। वे पत्नी और बच्चों के साथ हापुड़ में रहते हैं। घटना के बाद वे परिवार सहित बदायूं पहुंचे और पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं।


हत्या के पीछे लूट की आशंका, जेवरात हुए चोरी

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वृद्धा के कुंडल, पाजेब, नाक की नथ और गले का लॉकेट लूट लिया है। घर में अन्य स्थानों से कोई लूटपाट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह घटना पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा रही है।


गांव के हिस्ट्रीशीटर पर शक, पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना के बाद मौसमपुर गांव का एक हिस्ट्रीशीटर अपनी मां व बहन के साथ लापता हो गया है। ग्रामीणों ने इस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या के साथ लूट की योजना बनाने का शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर की तलाश के लिए चार टीमें गठित कर दी हैं।


पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह और एसपी देहात केके सरोज ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कहा कि हत्या के रहस्य को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए एसअओजी सहित कई टीमें जांच में जुटी हैं।

Related Articles

Back to top button