बड़ी खबर: बैरिकेडिंग फांद गए अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत तमाम सांसदों को 3 बसों में भरकर ले गई पुलिस

नई दिल्ली — वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया और चुनाव में कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों के 300 सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकाले। इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुलिस बैरिकेड कूदना चर्चा में रहा। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और तीन बसों में भरकर ले गई।


संसद से शुरू हुआ ‘वोट बचाओ’ मार्च

विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार से ‘वोट बचाओ’ बैनरों के साथ मार्च की शुरुआत की। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। सांसद ‘SIR प्रक्रिया वापस लो’ और ‘वोट बचाओ’ के नारे लगा रहे थे। इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा में इस मुद्दे पर हंगामा हुआ और कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।


दिल्ली पुलिस ने मार्च रोका

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिया ब्लॉक ने इस मार्च के लिए अनुमति नहीं मांगी थी। ऐसे में चुनाव आयोग मुख्यालय पहुंचने से पहले ही परिवहन भवन के पास बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया गया।


अखिलेश यादव का बैरिकेड कूदना बना मुख्य आकर्षण

मार्च को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड के सामने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अचानक बैरिकेड पर चढ़कर उसे पार कर लिया। उन्हें देखकर कुछ और सांसदों ने भी बैरिकेड पार करने की कोशिश की। अखिलेश यादव इसके बाद जमीन पर बैठ गए और कहा— “वे हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।”


पुलिस ने नेताओं को किया गिरफ्तार

मार्च को रोकने के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदर्शनकारी सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं को पुलिस ने तीन बसों में भरकर मौके से हटाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उनकी लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश है।


संसद में पेश हो सकते हैं तीन बड़े बिल

इस विरोध प्रदर्शन के बीच संसद में आज कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश कर सकती हैं, जिसे पहले 8 अगस्त को वापस ले लिया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी आज पेश किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button