Rahul Gandhi ने फोड़ा एटम बम, EC ने दे दिया चैलेंज.. कहा – “शपथ पत्र साइन करें, गलत हुए तो जेल..”

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले गंभीर आरोपों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। राहुल गाँधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा, दोनों ही राज्यों की वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। उनके बयान के बाद चुनाव आयोग (ECI) ने अब आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है और राहुल गांधी से शपथपत्र के साथ सबूत पेश करने को कहा है। आयोग ने चेताया है कि यदि आरोप बेबुनियाद साबित होते हैं तो कानूनी कार्रवाई तय है।

ECI ने 5 बिंदुओं में दिया जवाब

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया जारी की है। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें मतदाता सूची में फर्जी या अपराधियों के नाम शामिल होने का पुख्ता सबूत देने को कहा गया है। आयोग ने नियम 20(3)(B) के तहत नाम, पता, साक्ष्य सहित विवरण माँगा है और राहुल को शपथपत्र पर हस्ताक्षर कर पूरे मामले की पुष्टि करने की चुनौती दी है।

‘एटम बम’ वाले दावे ने मचाया बवाल

राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया था कि उनके पास चुनाव आयोग के खिलाफ “एटम बम” स्तर का सबूत है, जो “100% सटीक” और “ओपन एंड शट केस” है। राहुल ने कहा कि अगर यह सबूत उन्होंने सार्वजनिक कर दिए, तो देश को चुनावी प्रणाली की असलियत पता चल जाएगी। उनके इस बयान के बाद सत्तापक्ष ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर सबूत हैं तो उन्हें तत्काल सार्वजनिक करें। जिसके बाद राहुल गाँधी ने 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजानिक तौर पर सभी सबूत दिखाए।

ECI ने बताया आरोप ‘वाइल्ड’ और ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’

वहीं, ECI ने कहा कि अगर राहुल अपने आरोप साबित नहीं कर पाए, तो यह संविधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा माना जाएगा। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को उनके आरोपों की शपथ पत्र पर साइन करने की चुनौती दी है। आयोग ने कहा है कि अगर ये आरोप किसी भी स्थिति में गलत पाए गए तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक के गुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी के प्रेरा कॉन्फ्रेंरा में किए गए दावों को लेकर एक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोर्पा का जिक्र करते हुए उन्हें इस शपथ पत्र पर दस्तखत करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button