RCB के गेंदबाज यश दयाल पर रेप की FIR ! पूर्व में मुस्लिम विरोधी पोस्ट, युवती ने CM योगी से लगाई थी गुहार..

IPL 2025 की चैंपियन टीम RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर कानूनी मामले में फंस गए हैं। गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। सोमवार देर शाम गाजियाबाद पुलिस ने यश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई है।

युवती का आरोप: 2019 से रिलेशन में थे, शादी का दिया था भरोसा

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी यश दयाल से पहली बार 2019 में सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। फिर बातचीत इंस्टाग्राम पर बढ़ती गई और यश ने शादी का वादा किया। युवती के मुताबिक, दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने और यश ने उसे बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज तक अपने साथ रखा।

ब्लॉक करने के बाद किया इंकार, फिर मारपीट का भी आरोप

पीड़िता का कहना है कि पिछले 5 सालों में यश उसे ट्रिप पर भी साथ लेकर जाते रहे और अपने परिवार से मिलवाते रहे। लेकिन एक महीने पहले उन्होंने सोशल मीडिया और वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया और शादी से इंकार कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो यश ने उसके साथ मारपीट की।

CM योगी से लगाई थी गुहार, X पर पोस्ट कर मांगी थी मदद

21 जून को युवती ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी और 25 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर यश दयाल के साथ फोटो पोस्ट करते हुए CM योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की थी। उसने अपने पोस्ट में लिखा कि यश पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब शादी से मुकर गए। साथ ही उस पर कई अन्य लड़कियों से भी संबंध रखने का आरोप लगाया।

पुलिस कार्रवाई में तेजी: FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब यश दयाल को जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी जल्द कराया जाएगा।

अब तक ये कार्रवाई होगी:

  • सबसे पहले धारा 161 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा।
  • इसके बाद मेडिकल जांच कराई जाएगी।
  • फिर कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।
  • चूंकि पीड़िता बालिग है, इसलिए उसकी अनुमति से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • यश दयाल के खिलाफ गिरफ्तारी की धारा लग चुकी है, ऐसे में पुलिस कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।
  • यश दयाल पहले भी विवादों में रह चुके हैं

यह पहला मौका नहीं है जब यश दयाल विवादों में आए हैं। दो साल पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मुस्लिम विरोधी स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। बाद में उन्होंने सफाई दी थी कि वह स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की थी, बल्कि किसी ने उनके अकाउंट से की थी।

IPL करियर: दो बार बने चैंपियन, 43 विकेट ले चुके हैं

  • प्रयागराज निवासी यश दयाल IPL में अब तक 43 विकेट ले चुके हैं और वे दो बार IPL खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
  • 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से उन्होंने डेब्यू किया और पहले ही सीजन में 9 मैचों में 11 विकेट लेकर टीम को चैंपियन बनाया।
  • 2025 में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के लिए खेलते हुए उन्होंने दूसरी बार खिताब जीता।
  • रिंकू सिंह के 5 छक्कों से आए थे चर्चा में
    2023 में KKR के रिंकू सिंह ने यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के लगाकर उन्हें चर्चा में ला दिया था। इसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने रहे।

धोनी का विकेट बना टर्निंग पॉइंट

2024 में RCB ने यश दयाल को टीम में शामिल किया और उन्होंने 15 विकेट चटकाए। सबसे चर्चित विकेट एमएस धोनी का था, जिसे उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आउट किया था। इसी प्रदर्शन के चलते RCB ने 2025 में उन्हें 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से 13 विकेट लिए।

कानूनी संकट में फंसे क्रिकेटर, पुलिस की अगली कार्रवाई पर निगाह

यश दयाल इस समय अपने करियर के उभरते हुए दौर में हैं, लेकिन यह गंभीर आरोप उनके भविष्य पर बड़ा असर डाल सकता है। अब सबकी नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई और कोर्ट की कार्यवाही पर है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो यह मामला एक और बड़े क्रिकेट विवाद में तब्दील हो सकता है।

Related Articles

Back to top button