केरल विधानसभा में CAA के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, विधायकों ने रोका राज्यपाल का रास्ता

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध चल रहा है। वही केरल विधानसभा में भी इस पर प्रदर्शन किया जा रहा है। आज केरल विधानसभा बजट सत्र के दौरान सीएएए के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए गए। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों ने गवर्नर का रास्ता ब्लॉक कर दिया। उन्होंने नागरिकता कानून के खिलाफ और राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए। जिसके बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद हालात को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सदन में मार्शल बुलाने पड़े। बाद में मार्शल ने रास्ता बनाकर राज्यपाल को सुरक्षित चेयर तक पहुंचाया। इसके बाद यूडीएफ विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

Related Articles

Back to top button