UP: ADCP से भिड़े MLC अरुण पाठक! ‘डील कर चुकी हूं’ पर MLC ने मांगा जवाब, वायरल हुआ वीडियो”

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर कप’ क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा और प्रशासन के बीच हुई कहासुनी ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। एमएलसी अरुण पाठक और तैनात महिला एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहस का मुद्दा पुलिस कर्मियों के हथियारों के साथ स्टेडियम में प्रवेश से जुड़ा था, लेकिन मामला ‘डील’ शब्द के चलते तूल पकड़ गया।

कार्यक्रम में आमंत्रित थे एमएलसी, लेकिन सुरक्षा गार्ड्स को रोका गया

अरुण पाठक ‘ऑपरेशन सिंदूर कप’ के विशेष अतिथि के रूप में ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे थे। बताया गया कि इस दौरान उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को हथियार के साथ प्रवेश से रोक दिया गया। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई। स्टेडियम में तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से बैज नंबर और नाम पूछना शुरू कर दिया, जिससे एमएलसी पाठक नाराज हो गए।

एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने दिया ‘डील’ वाला बयान, बढ़ा विवाद

जब एसीपी कैंट ने एमएलसी के सुरक्षा स्टाफ से जानकारी मांगी, तभी वहां पहुंचीं एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने एसीपी को रोकते हुए कहा—”तुम रुको, मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दौरान डील कर चुकी हूं।” इसी वाक्य पर एमएलसी अरुण पाठक भड़क गए और उन्होंने बार-बार पूछा कि ‘डील किया है’ मतलब क्या है?

इस पर एडीसीपी के पास कोई स्पष्ट उत्तर नहीं था और उन्होंने मौके से दूरी बना ली। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

एमएलसी ने उठाए गंभीर सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एमएलसी अरुण पाठक ने बयान दिया कि वे एडीसीपी के ‘डील’ शब्द से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि, “यदि पुलिस को सुरक्षा कर्मियों से कुछ पूछना था, तो सीधे मुझसे संपर्क किया जाता। ‘डील’ शब्द पूरी तरह से आपत्तिजनक और असंवैधानिक है।”

भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे मौके पर, मामला हुआ शांत

घटना के कुछ ही देर बाद कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को वहीं खत्म करने की कोशिश की। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर बहस तेज

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बहस साफ तौर पर सुनी जा सकती है। यूजर्स इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग एमएलसी का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ प्रशासनिक प्रक्रिया को सही ठहरा रहे हैं।

https://twitter.com/gyanu999/status/1939557434567324030

 

Related Articles

Back to top button